महान क्रांतिकारी, आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर जनसेवकों ने किया नमन

मुंबई ब्यूरो। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का त्‍याग करने वाले महान क्रांतिकारी, आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की आज 15 नवंबर को जयंती है। देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। यह तारीख है, बिरसा मुंडा को देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे। इसी क्रम में आज नवी मुंबई के आडवली भुताली, म्हापे में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री गणेशजी नाइक, सांसद संजीव नाइक, पार्षद श्रीरमेश डोळे, महापौर सागर नाईक, पार्षद संदीप नाईक एवं तपोधन प्रतिष्ठान के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र खुलात के साथ-साथ सभी लोगों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र खुलात ने कहा कि मै महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की जयंती पर में उन्हें नमन करता हूँ और सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ। बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। उनकी वीरता और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनका जीवनपर्यंत संघर्ष हमें निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों को मिठाइयां बांटीं गई एवं महानायक बिरसा मुंडा जी का सभी ने अभिवादन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button