फतेहपुर जिले का नाम किया रोशन यूपीएससी में मारी बाजी

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले के नगर पंचायत खखरेरू के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 9 चन्द्र शेखर आजाद नगर निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने यूपीएससी में बाजी मारकर जिले का नाम रोशन किया है ने यूपीएससी परीक्षा 2021 में 24वां रैंक लाकर गांव सहित जिले का नाम रौशन किया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू की चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी जितेंद्र सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय छेदीलाल सिंह ने आल इंडिया यूपीएससी 2021 में आठवीं ओबीसी वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
जितेंद्र सिंह ने हाई स्कूल की परीक्षा रामेश्वर सिंह शिव बालक सिंह इंटर कालेज इंटरमीडिएट चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कालेज जयरामपुर बीएससी कानपुर विश्वविद्यालय से 2013 में उत्तीर्ण की। जितेंद्र सिंह चार भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े है।
जितेंद्र सिंह के पिता का स्वर्गवास 2012 में होने के बाद इनका जीवन बेहद ही संघर्षमय रहा कड़ी मेहनत व इनके अथक परिश्रम के पश्चात 2016 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्य किया। एक वर्ष के बाद इनका चयन एसएससी के द्वारा लेबर श्रम मंत्रालय में पर्यवेक्षक के पद में चयन हुआ व जिसमें अभी तक कार्यरत हैं। जितेंद्र सिंह की शादी वर्ष 2020में कोशांबी जनपद के बडी बाग में हुई इनकी धर्मपत्नी अनामिका देवी नवसृजित नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नं 9 चंद्रशेखर आजाद नगर की नवनिर्वाचित सभासद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button