दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक लोहे का सरिया व्यक्ति के पेट से लेकर नीचे तक हो गया आर-पार

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक लोहे का सरिया व्यक्ति के पेट से लेकर नीचे तक आर-पार हो गया। घायल को शहर के एलएनजेपी अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी कर घायल के शरीर से रॉड को बाहर निकाल दिया। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित की पहचान 32 वर्षीय सैयद कमाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सैयद कमाल के साथ ये हादसा सोमवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ। सैयद जैसे ही वह मछली पार्क के पास पहुंचे तो वहां हाईवे निर्माण का काम चल रहा था। वहां पिलर के लिए गड्ढा खोदा गया था। सैयद अचानक से उस गड्ढे में गिर गए। गिरने से सरिया उनके पेट के आर पार हो गया। मौके पर लोगों ने सरिया उनका सरिया काटा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत सैयद की सर्जरी की। सर्जरी के बाद सैयद की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सैयद के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सैयद अपने परिवार के साथ गांधी नगर के धर्मपुरा कॉलोनी में रहते हैं।



