मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में गुजरात बीजेपी ने बनाया गजब रिकॉर्ड

नेशनल डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए देश व्यापी मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में गुजरात बीजेपी ने अनूठी सिद्धि (रिकॉर्ड) हासिल की है। बीजेपी ने राज्य की 182 विधानसभा क्षेत्रों से मिट्‌टी इकट्‌ठा करके इलेक्ट्रिक व्हेकिल (कारों) के काफिले से अमृत कलश दिल्ली पहुंचाए। गुजरात से दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचने पर स्वागत हुआ। पार्टी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ के लक्ष्य को पूरा किया। अमृत कलश यात्रा में कोई भी प्रदूषण नहीं होने दिया। इस दौरान एक साथ 75 ईवी कारों के काफिले ने अहमदाबाद से दिल्ली की दूरी तय की। वापसी को जोड़कर प्रत्येक इलेक्ट्रिक कार ने 2000 किलोमीटर की दूरी तय की। ये अपने आप में एक कीर्तिमान है, जब देश में एक साथ इतनी संख्या में इलेक्ट्रिक कारें इतनी दूरी के सफर पर निकलीं।
रिवरफ्रंट से हुई थी रवानगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर केंद्र सरकार की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत गुजरात में ‘अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया था। इसी अभियान के मद्देनजर गुजरात की 182 विधानसभाओं से कलश में मिट्टी इकट्ठा करके गांधीनगर लाई गई थी। इसके बाद रिवरफ्रंट पर एक बड़े कार्यक्रम में अमृत कलशों को दिल्ली रवाना किया गया था। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल की अगुवाई अमृत कलशों को इलेक्ट्रिक कारों से दिल्ली भेजा गया था। वडोदरा के पार्टी अध्यक्ष और मेरी माटी-मेरा देश ईवी कार रैली के इंचार्ज डॉ विजय शाह ने बताया कि गुजरात की विधानसभाओं की मिट्टी को कलश में इकट्ठा किया गया। इसके बाद 29 अक्तूबर को गांधीनगर से 75 ईवी कारों से का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। यह काफी अलग अनुभव रहा। हम अमृत कलश की यात्रा के साथ-साथ हम पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने में सफल रहे।
दिल्ली ऑफिस में हुआ स्वागत
गुजरात के गांवों की मिट्‌टी लेकर जब 75 इलेक्ट्रिक कारों का काफिला दिल्ली पहुंचा तो वहां स्वागत किया गया। बीजेपी के मध्य गुजरात के मीडिया इंचार्ज सत्येन कुलाबकर ने बताया कि यह यात्रा लोगों को पर्यावरण के प्रति बढ़ावा देगी। लोगों में ईवी कारों और दूसरे वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करेगी। कुलाबकर ने कहा इस यात्रा के दौरान ईवी कारों को समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार चार्ज किया गया। प्रत्येक ईवी कार ने गुजरात से दिल्ली और वापस लौटते समय लगभग हुए दो हजार किलोमीटर की यात्रा की। ऐसे में 75 ईवी कारों ने डेढ़ लाख किमी का सफर तय किया। कुलाबकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने हमें जो टॉस्क दिया था। हम उसे हासिल करने में सफल रहे। इस कीर्तिमान को हम रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज करने के लिए नॉमिनेट। हमने इस पूरी यात्रा के फोटो और वीडियो इकट्‌ठा किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button