हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, शिमला के आईजीएमसी में कराए गए भर्ती

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए तत्काल शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में इन्फेक्शन के कारण उन्हें बुधवार देर रात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया है। सीएम सुक्खू अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनकी सभी मेडिकल जांच की जा रही है। आईजीएमसी के डॉक्टरों का कहना है की सीएम को निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।
आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि देर रात ढाई बजे के करीब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में दर्द हुआ था। उन्हें सीएम निवास ओक ओवर से आईजीएमसी लाया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तोपताल चला है कि उनके पेट में दर्द के अलावा, सूजन भी है। जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में दाखिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button