जनसभा एवं रोड शो के बाद भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने भरा नामांकन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा नेनामांकन से पहले प्रियादर्शनी विहार में जनसभा का आयोजन किया। उसके बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री हर्ष मल्होत्रा जी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय एलएम बांध, शास्त्री पार्क (नियर बैंक एन्क्लेव) अपना नामांकन भरा।
जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास नित निरंतर प्रगति के पथ की अग्रसर है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा की पूर्वी दिल्ली के भाजपा कार्याकर्ता के चेहरे की मुस्कान और उत्साह देखकर लग रहा है की दिल्ली में कमल खिलने की शुरुआत सबसे पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा से होगी।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के कहा कि भजपा एक ऐसा संगठन है जो छोटे से छोटे जमीनी कार्यकर्ता को भी लोकसभा का टिकट देती है। दिल्ली के कार्यकर्ताओ का उत्साह बता रहा है की इस लोकसभा की जीत के बाद भाजपा दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव जीतकार भाजपा सरकार बनाएगी।

भाजपा कि राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली सहप्रभारी श्रीमती अलका गुर्जर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने सरल स्वभाव और अनुभवी कार्यकर्ता को टिकट दिया है जो पूर्व में महापौर भी रह चुके है। निश्चित ही इस बार भाजपा पिछली जीत के मुकाबले 10% और अधिक अंतराल से जीत दर्ज करेंगी। भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस क्षेत्र के विकास और जन उत्थान की जिम्मेदारी सौपी है उसे मैं अपनी पूरी निष्ठाभाव से निभाउंगा।
कार्यक्रम मे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी, दिल्ली की सह प्रभारी श्रीमति अलका गुर्जर जी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता जी, लोकसभा चुनाव संयोजक महेन्द्र आहूजा जी, सह संयोजक श्रीमति लता गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष संजय गोयल जी, विजेंद्र धामा जी एवं वरिष्ठ नेता उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button