खखरेरू थाना क्षेत्र में हो रही चोरियां,पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर उठ रहे सवाल

खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में चोरों ने मुर्गा फार्म को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। फार्म मालिक नफीस बेग ने गांव के ही दो युवकों और एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर छह बड़े मोनो पैनल इनवर्टर बैट्री, एक एलसीडी और सीसीटीवी कैमरा चोरी किया।थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल है।

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में चोरों ने एक मुर्गा फार्म को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। पौली गांव निवासी नफीस बेग पुत्र रमजान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बना हुआ है। बीती रात जब वह फार्म पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान चोरों ने वहां धावा बोलकर छह बड़े मोनो पैनल इनवर्टर बैट्री, एक एलसीडी और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया।
फार्म मालिक ने गांव के ही युवक छोटी पुत्र रोवाब खान, सोनू पुत्र इश्तियाक निवासी पचीसापर थाना खखरेरू और एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर फार्म में तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही चोरियों से खखरेरू थाना क्षेत्र में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में क्षेत्र में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें घरों से नकदी और जेवरात के अलावा खेतों से मोटर और बैटरी भी चोरी हुई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में गश्त की कमी और पुलिस की ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पौली गांव की इस वारदात ने ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करे। यह घटना इलाके में बड़ी चोरी की वारदात मानी जा रही है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button