कोटा में छह महीने में 16 स्टूडेंट्स ने की सुसाइड, अब यूपी के छात्र ने लगाया फंदा

कोटा,(राजस्थान)। कोटा शहर को क्या कुछ हो गया पता नहीं, किसकी बुरी नजर इस शहर को लगी है। कोटा ने एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। शनिवार को यहां एक बार फिर यहां कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कोटा शहर में इस साल छह महीने के भीतर अब तक 16 स्टूडेंट्स आत्महत्या कर चुके हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश मूल के रहने वाले 17 साल के बहादुर सिंह का है, जिसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। कोटा जिला महावीर नगर पुलिस थाना इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहा है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट के रूम में से कोई सुसाइड नोट पुलिस को जांच पड़ताल में नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक स्टूडेंट के पिता नहीं है। मां और बड़ा भाई है। उन्हें सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के कोटा पहुंचने पर मृतक स्टूडेंट बहादुर सिंह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
कोचिंग में स्टूडेंट को डांटा गया था
अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि बहादुर सिंह कोटा में 2 माह पहले आया था। वह यहां महावीर नगर सेकंड इलाके में स्थित एक निजी में रहा था। वह यहां पर आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। तीन चार रोज पहले उसे कोचिंग संस्थान में डांटा गया था। यह भी सामने आया कि स्टूडेंट किसी चर्म रोग की बीमारी से भी परेशान था। चमड़ी पर कुछ दाग जैसे उसके हो गए थे।
दोस्त के साथ कोचिंग नहीं गया, उठाया खौफनाक कदम
पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ लाइब्रेरी पढ़ने को नहीं गया दोस्त के जाने के बाद पीछे से उसने कमरे में यह कदम उठा लिया। जब दोस्त कमरे में पहुंचा तो उसे इस घटना का पता चला। इसके बाद उसने पहले पीजी मालिक को सूचना दी। पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button