स्विट्जरलैंड में दोस्ती और दिल्ली में कत्ल,तीन दिन कार में ही छिपाए रखा शव

  • डेटिंग ऐप के जरिये स्विस महिला से मिला था आरोपी गुरप्रीत
  • गुरप्रीत के बुलाने पर 11 अक्टूबर को दिल्ली पहुंची थी महिला
  • 18 अक्टूबर को कार में महिला की गला घोंट कर दी हत्या

नई दिल्ली। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर इलाके में विदेशी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जनकपुरी निवासी गुरप्रीत (30) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने मृतक महिला की पहचान स्विट्जरलैंड की रहने वाली लीना बर्गर (29) के रूप में की। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि महिला की किसी अन्य व्यक्ति से भी दोस्ती है। पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत सिंह ने उसे स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली बुलाया था। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इसे उस महिला ने ठुकरा दिया था। इसी शक में उसने महिला को स्विट्जरलैंड से दिल्ली बुलाकर उनकी हत्या कर दी। बाद में शव को अपनी कार से ले जाकर ठिकाने लगा दिया। दी है।
ज्यूरिख की रहने वाली थी महिला
वहीं, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था। पुलिस ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि महिला कहां की रहने वाली हैं। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग कहानी सुना रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी के बयान की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस स्विट्जरलैंड दूतावास को महिला के बारे में सूचना देकर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। महिला ज्यूरिख की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के अलावा 2.10 करोड़ की रकम बरामद की है। पुलिस का कहना है कि रुपये के बारे में उन्होंने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे
125 सीसीटीवी को खंगाला
डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.45 बजे तिलक नगर के एमसीडी स्कूल की दीवार के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। हाथ-पैर चेन से बंधे थे और उस पर लॉक लगा था। शव सड़ी-गली हालत में था। जांच में स्पेशल स्टाफ के साथ ही 50 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। पुलिस ने करीब सवा सौ सीसीटीवी को खंगाला। एक संदिग्ध कार दिखाई दी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक की पहचान की गई। कार मालिक ने बताया कि उसने कार बेच दी है। उधर पुलिस टीम कार के जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी की जांच करते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां एक जगह पर पुलिस को कार पार्क मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार गुरप्रीत की है। पुलिस ने देर रात डेढ़ बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती
आरोपी ने बताया कि उसकी लीना बर्गर से कुछ साल पहले ऑनलाइन ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। वह कई बार उनसे मिलने स्विट्जरलैंड भी गया। आरोपी के मुताबिक लीना 11 अक्टूबर को स्विट्जरलैंड से दिल्ली आईं। 16 अक्टूबर को उसने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उनसे शव को काली पॉलिथीन में डालकर अपनी कार में रख दिया। तीन दिन बाद शव से बदबू आने लगी। 20 अक्टूबर की सुबह वह कार लेकर स्कूल के पास पहुंचा और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button