‘इस्लाम महज 1400 साल पुराना, ये वतन हमेशा सनातन धर्म का रहेगा’: विधायक नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद। देवबंद दारुल उलूम जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के दिए गए बयान पर सनातन धर्म के लोगों में उबाल आ गया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा बीजेपी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं अरशद मदनी को बाकायदा एक पत्र भी लिखा है। कि सनातन धर्म करोड़ों वर्ष पुराना है और इस्लाम धर्म महज 1400 साल पुराना है। वह खुद इतिहास के छात्र रहे हैं। वह इतिहास के बारे में भली-भांति जानते हैं और कागजों के आधार पर भी वह अरशद मदनी के सामने खुलेआम बैठकर इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि यदि हमारी बात सही निकले तो फिर हमारा साथ देते हुए अन्य लोगों को भी संदेश दें और यदि उनकी बात सही निकली तो मैं उनकी बात मानने के लिए तैयार हूं। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने इन सब बातों का जिक्र करते हुए अरशद मदनी को बकायदा पत्र लिखा है। भाजपा विधायक का कहना है। जिस तरह का बयान एक आयोजन के दौरान रामलीला मैदान में उनकी तरफ से दिया गया। वह उनके अधूरे ज्ञान और अल्प जानकारी व मतिभ्रम के कारण दिया गया है। क्योंकि उनके द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से निराधार और गलत है।
उन्होंने कहा हमारा इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म की शुरू से ही उत्पत्ति हुई और बाद में करीब 1400 साल पहले अलग-अलग ग्रन्थों में विभाजित हुआ। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि निश्चित तौर पर अरशद मदनी को अपने बयान को वापस लेते हुए इसका खंडन करना चाहिए,या फिर इस्लामिक स्कॉलरों के साथ आकर मेरे साथ शास्त्रार्थ कर वह इस बात को साबित कर दिखाएं। उन्होंने मदनी को लिखे पत्र के द्वारा साफ तौर पर कहा है कि यह वतन पहले से ही सनातन धर्म कर रहा है और सनातन धर्म का रहेगा।




