मथुरा पुलिस के सामने ही पति ने पत्नी के सिर में मार दी गोली

मथुरा,(उत्तर प्रदेश)। मथुरा में वैलेंटाइन डे के मौके पर पति ने अपनी पत्नी को खौफनाक सजा दी। पुलिस के सामने ही पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के बॉडी को कब्जे में ले लिया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, आरोपी पति फरार हो गया। मथुरा के थाना रिफाइनरी इलाके के गांव भाहई इलाके में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पति- पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी में पत्नी ने 112 पर सूचना पुलिस को दी। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही पति का पारा हाई हो गया। उसने उनके सामने ही अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी। पत्नी को जैसे ही गोली लगी, वह जमीन पर जा गिरी। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी पति घटना पुलिस की पकड़ से दूर है।

मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के भाहई गांव में पत्नी को पति ने ही गोली मार दी। पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की 29 वर्षीय पत्नी सोनिया आठ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। सोनिया अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ जाने लगी। उसी समय पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई। सोनिया घर के अंदर घुसी तो पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गंगा सिंह वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीनियर अधिकारी पहुंचे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। घर के अंदर पति ने महिला की हत्या की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी न किसी बाद को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। कुछ महीने पहले किसी युवक के साथ सोनिया चली गई थी। सोनिया के जाने के बाद उसका पति गंगा तनाव में आ गया। पत्नी कुछ दिन बाद वह वापस घर आ गई। आज भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े की सूचना मिलने के बाद आई थी। पुलिस बल बाहर खड़ी थी। पति ने पत्नी को घर के अंदर उसे बुलाया और गोली मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button