आवार सांड के हमले से मां-बेटी घायल, स्कूल से आ रही थी घर

नोएडा। नोएडा में एक बच्ची पर आवारा सांड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची श्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल में छुट्टी के बाद बच्ची की मां उसे स्कूल से लेने गई थी। मां के साथ एक और भी बच्चा था। घर आते वक्त रास्ते में आवार सांड ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आये हैं, जहां आवार जानवरों के हमले से लोग चोटिल हुए हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।




