फतेहपुर के कृष्ण नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के खखरेरू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15, कृष्ण नगर (सोथरापुर) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। आयोजक जगदीश प्रसाद तिवारी व उनकी पत्नी विद्या तिवारी ने 51 कलश यात्रा का आयोजन किया, जिसमें गाजे-बाजे के साथ धार्मिक स्थलों पर शोभायात्रा निकाली गई। कथावाचक अमितेश जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन, श्रीधाम अयोध्या, काशी) के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की अनुभूति की।
कथा में बताया गया कि मनुष्य का जीवन अन्य जीवों की अपेक्षा विशेष है, क्योंकि इसमें भूत, भविष्य और वर्तमान को सुधारने की क्षमता है। लेकिन मनुष्य अक्सर माया रूपी अंधकार में उलझकर अच्छे-बुरे का भेद भूल जाता है। अमितेश जी महाराज ने कहा कि भवसागर से पार पाने का मार्ग केवल श्रीमद्भागवत कथा सुनने से ही संभव है। सात दिनों तक चली इस कथा में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर शामिल हुए और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।




