गुजरात के सुरेंद्रनगर में ढहा पुल, डंपर-बाइक सवार गिरे

सुरेंद्रनगर/गुजरात। गुजरात के सुरेंद्रनगर शहर को चूड़ा से जोड़ने वाला बस्तडी ब्रिज रविवार को अचानक ढह गया। ब्रिज उस समय टूटा जब एक डंपर उस पर से गुजर रहा था। हादसे के बाद डंपर भी नदी में जा गिरा। इसके साथ ही दो बाइक सवार भी नदी में जाकर गिरे। सूचना पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। गनीमत रही के कोई जनहानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि पुल घटिया निर्माण कार्य के चलते गिरा है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तमाम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। बताया गया है कि पुल पर रेत से भरा डंपर जा था। इस दौरान अचानक से पुल ढह गया। हादसे के बाद डंपर बीच में अटका हुआ है।जिला कलेक्टर केसी संपत के अनुसार, यह पुल 40 साल पुराना है। जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग को चुरा से जोड़ती थी।
जिला कलेक्टर केसी संपत ने बताया कि 40 साल पुराना पुल जर्जर हालत में है। अधिकारियों ने पहले ही इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया था।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुल तब ढह गया जब एक डंपर ने इसे पार करने का प्रयास किया। जिससे विनाशकारी घटना हुई।




