नगर पंचायत अध्यक्ष के जीतने की खुशी के अवसर पर भाजपा नेता ने बांटी मिठाई

भोले शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में निकाय एवं नगर पंचायत चुनाव समाप्त हो चुके हैं। जिसका रिजल्ट आ चुका है। इसी क्रम में फतेहपुर जिले के तहसील खागा की महेश्वरी मार्केट में वरिष्ठ भाजपा नेता राजाराम अग्रहरी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के जीतने की खुशी के अवसर पर चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह को विजय तिलक कर हनुमान मंदिर में लड्डू का भोग चढ़ाया एवं चेयरमैन सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण कर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि राम गोपाल सिंह व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला भाजपा कार्यकर्ता राजाराम अग्रहरी पिंटू अग्रहरी शालू अग्रहरी गुड्डू अग्रहरी एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button