आनंद विहार रेलवे स्टेशन में दिखा राहुल गांधी का कुली अवतार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी।
भारत जोड़ो यात्रा जारी है। बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लोगों से लगातार मिल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा में ट्रैक्टर चलाया था और किसानों के साथ खेत में धान को रोपनी की थी। इसके बाद उन्होंने मोटर मैकेनिकों से भी मुलाकात की थी। राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए थे। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। मैकेनिकों के साथ हुई बातचीत में राहुल गांधी ने अपनी बाइक का भी जिक्र किया था। वीडियो में राहुल कहते दिख रहे थे, ‘मेरे पास भी केटीएम 390 बाइक है। लेकिन वो खड़ी है। सिक्योरिटी वाले मुझे वो चलाने नहीं देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button