ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्‍ते को लेकर फिर छिड़ा संग्राम, कपल ने शख्‍स को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

नोएडा। दिल्‍ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों से पालतू कुत्तों को लेकर आएदिन कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। ताजा केस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 हाउसिंग सोसाइटी से आया है। यहां कुत्ते को बिना मजल ले जाने को लेकर विवाद हुआ है। मजल पहनाकर लेकर जाने को बोलने पर दंपती ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। पीड़ित व्यक्ति के साथ सोसाइटी के लोग बिसरख कोतवाली पहुंचे है।
कुत्‍ते को लेकर मारपीट की यह घटना रविवार की बताई जा रही है। कोतवाली बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में कुत्ते को बिना मजल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद आगे बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में कुत्तों को लेकर हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना की वीडियो अपने फोन कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोप है कि पालतू कुत्ते को मजल पहनाकर लेकर जाने को बोलने पर कुत्ते के मालिक पति-पत्नी ने विजय कुमार तिवारी नामक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति के साथ सोसाइटी निवासी स्थानीय थाने पहुंचे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से थाना बिसरख में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसके संबंध में थाना बिसरख पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button