दिमागी कमजोर शख्‍स के ऊपर पैर रखकर बांध दिए थे हाथ, सिपाही सस्‍पेंड

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सिपाही को पुलिस कमिश्नर से सस्पेंड कर दिया है। सिपाही ने युवक के पीछे से हाथ बांध दिए थे और उसके ऊपर पैर रखकर खड़ा हो गया था। इस घटनाक्रम को राहगीरों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर से संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।
मामला सोमवार दोपहर 12.30 बजे का है। थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित मयूर कॉप्लेक्स के पास से एक युवती जोर-जोर से चीख रही थी। उसका भाई टोरंट पावर कंपनी के विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर चढऩे का प्रयास कर रहा था। युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। लोग उसे रोक रहे थे। तभी पीआरवी गाड़ी पर तैनात आरक्षी मनोज कुमार भी वहीं पहुंच गया और उसने उस युवक को पैरों से पकडक़र घसीट लिया। पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए ले आया और पीछे से हाथों को बांधकर उसके ऊपर पैर रखकर खड़ा हो गया था।
अस्पताल ले जा रही थी बहन
राहगीरों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसे लोग रोक रहे थे। मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति विद्युत का तार पकडऩा चाहता था। उसे बचाने के लिए 10 मिनट तक लोग जूझते रहे। राहगीरों ने बताया कि विक्षिप्त युवक इंजीनियर था। कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उसकी बहन उसे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए ले जा रही थी।
सिपाही हुआ सस्‍पेंड
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इंटरनेट पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था जो कि थाना ताजगंज का है। एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर चढऩे का आत्मदाह का प्रयास कर रहा था। उसे रोकने के लिए पीआरवी पर तैनात सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसने अमानवीय बर्ताव किया था। इस आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button