बेटी की गर्दन काट लाश के बगल में बैठा पिता, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग का मामला

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी, जिसके बाद वह शव के पास ही बैठ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आला-ए-कत्ल छुरी भी बरामद कर ली। पूछताछ में हत्यारोपित ने बताया कि उसकी बेटी का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन मना करने पर भी वह मान नहीं रही थी। उससे परेशान होकर उसने छुरी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसमें किसी और की कोई गलती नहीं थी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में छानबीन करने में जुटी है।
गुरुवार सुबह नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कूकड़ा के मोहल्ला खाली में एक लड़की की हत्या उसके पिता द्वारा कर दी गई है। मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां कूकड़ा में रहने वाले शाहिद की 24 वर्षीय बेटी शहनुमा का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। मौके पर शाहिद भी मौजूद था। जिसने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी बेटी गला रेतकर हत्या की है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं फील्ड यूनिट को बुलाकर छानबीन कराई गई। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के साथ ही शहनुमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि लड़की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि एक लड़की की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग के विरोध में बेटी के हत्यारोपित शाहिद ने बताया, मैं काफी दिनों से खुशनुमा को मना कर रहा था। वह प्रेमी से अपना संबंध नहीं तोड़ रही थी। वह जाति से फकीर है और हम अंसारी। मैंने अपनी दाढी का वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं मानी। बोला, उसके पास कोई ओर रास्ता नहीं बचा था। इसलिए छुरी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में किसी और का कोई दोष नहीं। मैं उसकी शादी करने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button