गुरुग्राम में वकील की बाइक पर एक्शन लेना ट्रैफिक पुलिस को पड़ गया भारी, पुलिस की गाड़ी का भी काटना पड़ा चालान

गुरुग्राम में एक वकील के पिता की बाइक का चालान करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को सीआईए की सरकारी गाड़ी का भी चालान करना पड़ा।

 

गुरुग्राम। जिला अदालत परिसर के जस्टिस टावर के बाहर शुक्रवार शाम बाइक के चालान को लेकर वकीलों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। एक वकील के पिता की बाइक पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया था। इसके बाद वकीलों ने पास खड़ी सीआईए की सरकारी गाड़ी पर भी यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने सरकारी वाहन का भी चालान कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
वकील कुणाल के अनुसार, जलभराव के दौरान उनकी बाइक की नंबर प्लेट निकल गई थी। उन्होंने नई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए आवेदन भी कर रखा है। इसके बावजूद शुक्रवार शाम ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नियमों का हवाला देते हुए बाइक का चालान कर दिया।
चालान की जानकारी कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य वकीलों को मिलने के बाद कई वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने पुलिसकर्मियों से सवाल किया कि जब आम नागरिकों के वाहनों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है तो सरकारी वाहनों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।
इसी दौरान वकीलों की नजर पास खड़ी सीआईए की सरकारी गाड़ी पर पड़ी। वकीलों ने आरोप लगाया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा वाहन के शीशे भी निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी नहीं होने और

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button