विवेक विहार में रामपाल के अनुयायी और स्थानीय लोगों में झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद साहित्य जलाए

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार को कथित बाबा रामपाल के अनुयायियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद कुछ साहित्य भी जलाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कथित बाबा रामपाल के कुछ अनुयायी विवेक विहार इलाके में धार्मिक प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्हें वहां देखकर स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद कुछ साहित्यों को भी आग लगा दी। मामले की सूचना पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button