आईपीएस अभिषेक धानिया बने पूर्वी दिल्ली के डीसीपी
IPS Abhishek Dhania becomes DCP of East Delhi

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली में आठ एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस और तीन दानिप्स अधिकारियों में फेरबदल किया है। इन अधिकारियों में 2012 बैच के आईपीएस (एजीएमयूटी कैडर) अधिकारी अभिषेक धानिया को पूर्वी दिल्ली जिले का डीसीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले अभिषेक धानिया उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले के डीसीपी के पद पर थे। पूर्वी दिल्ली जिले की पूर्व डीसीपी अपूर्वा गुप्ता को क्राइम ब्रांच का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में डीसीपी अभिषेक धानिया ने कई गंभीर चुनौतियों को हल करने में अहम भूमिका निभाई है। बेहतरीन कार्य कुशलता एवं सभ्य व्यवहार के चलते डीसीपी अभिषेक धानिया की गिनती अच्छे एवं इमानदार पुलिस अधिकारियों में की जाती है। पूर्वी दिल्ली जिले का डीसीपी बनने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अभिषेक धानिया के नेतृत्व में जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस कामयाब होगी।




