गुरुग्राम पुलिस ने प्रॉजेक्ट मैनेजर को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम। करीब 4 साल पहले एनएच 48 पर हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढहने के मामले में पुलिस ने प्रॉजैक्ट मैनेजर को अरेस्ट किया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपी पिछले सप्ताह अरेस्ट हो चुके हैं। हालांकि सभी को कोर्ट में पेशी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह केस सेक्टर 37 थाना पुलिस ने दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर 8 मई, 2019 को एक हिस्सा गिर गया था। जिससे काफी दिन एक साइड को बंद रखना पड़ा। घटिया सामग्री के इस्तेमाल के अलावा काम में लापरवाही का मामला सामने आया।
इस मामले में आईआईटी दिल्ली की ओर से सैंपल लिए गए। इसके बाद आरटीआई एक्टिविस्ट से इस मामले को उठाया। यह केस सेक्टर 37 थाना पुलिस ने दर्ज किया। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। इस मामले में 25 मई को दिनेश निगम और रविंद्र यादव को अरेस्ट किया गया।
इसके बाद राकेश कुमार चार जून को अरेस्ट किया गया। यह प्रॉजेक्ट की इंजीनियरिंग विंग से हैं। अब इस मामले में प्रॉजेक्ट के मैनेजर रहे मधु सूदन को मंगलवार को अरेस्ट किया गया। उनको जांच में शामिल कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले अरेस्ट हुए कर्मचारियों की भी जमानत हो चुकी है।
3 साल में पूरा हुआ था काम
2014 में शुरू किए गए फ्लाईओवर का काम मार्च 2017 में पूरा हुआ। इसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। वल्चा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने इसका काम किया था। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के प्रॉजेक्ट मैनेजर को अरेस्ट कर जांच में शामिल किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button