बिजली कटौती के विरोध में अध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें महिलाओं के साथ बहुआ पावर हॉउस का किया घेराव

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। शनिवार दिनांक 03/06/2023 की देर शाम गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संगठन की महिलाओं ने बिजली कटौती की समस्या को लेकर बहुआ पावर हाउस पहुंची। पावर हाउस का घेराव करते हुए बिजली कटौती के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आठ घंटे से बिजली आपूर्ति ना होने से महिलाओं में आक्रोश के साथ हांथो में लालटेन, सिलेंडर व दीपक लिए हुए नजर आयीं। अध्यक्ष हेमलता पटेल में बताया कि पावर हाउस बहुआ से सम्बद्ध समस्त फीडरों पखरौली, ललौली व दतौली की बिजली आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर है। कहाँ गए वो वादे 18 घंटे आपूर्ति के दूसरी ओर यदि आपूर्ति हुई भी तो लो वोल्टेज के कारण किसानों के बोर / ट्यूबबेल पानी ही नही देते। जैसा की विदित हो की मौसम भी दगा दे रहा है, बरसात हो नहीं रही, फसले सूखने के कगार पर हैं अतः इस समस्या से निजात दिलायी जाये। अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि समस्या का अतिशीघ्र निवारण नहीं किया गया तो ब्रहद प्रदर्शन को हम बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। इस दौरान सरला, सुधा,रंजना, राजरानी, प्रीती, रामा,विमला, काजल, सोनल, रीना,सत्यवती, सावित्री, पार्वती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button