पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोश‍िश करते 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशे की खेप बरामद

जम्मू,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने एक घुसपैठ के प्रयास को विफल किया है। सेना ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार करके उनके पास से काफी मात्रा में हथियार और नशे की खेप बरामद की है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उनके लिंक के बारे में पता चलेगा। फिलहाल पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपॅरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले की एलओसी पोस्टर पर गुलपुर सेक्टर में चेतन पोस्ट पर सेना के जवानों ने हलचल देखी। जवानों ने देखा कि एक दल इस तरफ आने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद सेना की तरफ से पूरे इलाके को घेर लिया गया। जब तीन लोग एलओसी को पार करके इस तरफ आ गए तो सेना की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान एक घुसपैठिएं के गोली टांग में लगी। बाकी दो को पकड़ लिया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया।
बाकी दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनकी तलाशी के दौरान सेना की टीम को एके एके 56 राइफल, दो मैगजीन, 10 राउंड, दो पिस्टल, चार मैगजीन उसके 70 राउंड, छह ग्रेनेड और 20 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए है। तीनों की पहचान मोहम्मद रियाय, मोहम्मद फकरूक और मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है।
मोहम्मद फारूक को बाए पैर में गोली लगी है। सेना की तरफ से उसे इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि सुबह ही घटना हुई है। सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ का प्रयास किया गया था। जिसे जवानों ने विफल कर दिया है। अब पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों को तैनात करके इलाके को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button