बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में युवक करने लगा अजीब हरकतें

गुना,(मध्य प्रदेश)। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बागेश्वर बाबा की कथा इन दिनों मध्य प्रदेश के गुना जिले में चल रही थी। बुधवार को दिव्य दरबार में उस समय हंगामा हो गया जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दरबार में पहुंचे थे। इसी दौरान बागेश्वर बाबा के मंच पर आशीर्वाद लेने के लिए एक युवक मंच पर चढ़ गया। मंच पर आते ही युवक अजीब तरह की हरकतें करने लगा। जिसके बाद बागेश्वर धाम सरकार के गार्डस ने युवक को मंच से उठाकर भगाने की कोशिश की लेकिन युवक मंच से नीचे आने की दगह जोर-जोर से चीखने लगा। जब ये हादसा हुआ उस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। सिंधिया लोगों को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान युवक चीखने लगा। जिसके बाद गार्ड उस युवक को उठाकर नीचे ले जा रहे थे। हालांकि कि सिंधिया ने गार्ड को रोकते हुए कहा कि आराम से ले जाओ। बता दें कि गुना जिले के दशहरा मैदान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा तल रही है। कथा के दौरान बुधवार को यहां दिव्य दरबार का आयोजन किया गया था।
बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचा युवक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एमपी के ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि युवक महेन्द्र सिंह सिसोदिया के स्टॉफ का मेंबर है। जब सिंधिया मंच पर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान युवक मंच पर चढ़कर बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद लेने की कोशिश करने लगा। युवक हाथ जोड़कर बागेश्वर बाबा के सामने बैठ गया। थोड़ी देर बाद वह अजीब तरह की हरकत करने लगा। बागेश्वर धाम सरकार ने जैसे ही युवक के सिर पर हाथ रखा वह अजीब तरह की हरकतें करने लगा। मंच पर ही वह जोर-जोर से हाथ पटककर चीखने लगा। युवक की अजीब हरकतें देखकर वहां मौजूद बॉडीगार्ड पहुंच गए और युवक का मंच से नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। कहा जा रहा है कि बाद में पंचायत मंत्री ने मामले को संभाला, लेकिन तब तक गार्ड ने युवक को मंच और पंडाल से बाहर कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button