नोएडा में बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं चार लड़कियां, किसी ने बाल खींचे तो किसी ने गिराकर पीटा

नोएडा। सेक्टर-93 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीच सड़क एक-दूसरे के बाल पकड़ कर खींचकर काफी देर तक मारपीट हुई। इस कारण ट्रैफिक रुक गया। बीच-बचाव के लिए कुछ किशोर आए, लेकिन मारपीट जारी रही।
बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ है। सूचना पर फेज-2 कोतवाली पुलिस भी पहुंची। सभी कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार शाम की है। मारपीट में दिख रही सभी छात्राएं आसपास की सोसायटियों में रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button