NEET Exam 2023 । लड़के-लड़कियों के अंडरवियर उतरवाकर हुई चेकिंग, खुले मैदान में छात्रों को बदलने पड़े कपड़े

नेशनल डेस्क। नीट परीक्षा 2023 एक बार फिर से विवादों में है। पिछले साल परीक्षा के दौरान ‘ब्रा कंट्रोवर्सी’ सामने आई थी। इस साल भी परीक्षा के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 7 मई को परीक्षा देने गए छात्र-छात्रों के कपड़े उतरवाने की खबरें सामने आई हैं। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को उनके माता-पिता के साथ कपड़े बदलने के लिए भी कहा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान महिलाओं की ब्रा और पेंटी खुलवाकर चेकिंग की गई। वहीं, कुछ लड़कों को पैंट पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें इनरवियर में परीक्षा देनी पड़ी।
नीट परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के साथ हुई बदसलूकी की घटना महाराष्ट्र, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल से सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनकी ब्रा उतरवाई गई। कुछ ने बताया कि उनके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर ब्रा की स्ट्रिप चेक की गई। अन्य छात्राओं ने बताया कि उन्हें जींस पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली, जिसकी वजह से उन्हें अपनी माँ की लेगिंग उतरवाकर पहननी पड़ी।
बंगाल के एचएमसी सेंटर में परीक्षा देने गए एक छात्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना अनुभव शेयर किया। छात्र ने लिखा, ‘कई उम्मीदवारों को अपनी पैंट बदलने के लिए कहा गया और कई को अपने इनरवियर बदलने या फिर उन्हें खोलकर दिखाने को कहा गया। केंद्र के आसपास कोई दूकान नहीं थी। इसकी वजह से लड़कियों को एक खुले मैदान में लड़कों के साथ कपड़े बदलने पड़े। लड़कियों के माता-पिता अपने बच्चों को उनकी रक्षा के लिए घेरते नजर आए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button