दिल्ली के द्वारका में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद फेंका गया शव?

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका के बाबा हरिदास नगर में एक महिला का कंकाल मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके शरीर पर सर्दियों के कपड़ों के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी है । पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे पीसीआर को कंकाल के संबंध में कॉल आई। पुलिस ने कहा, फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में एक ड्रम में कुछ फेंका गया था, जो एक ट्यूबवेल से जुड़ा हुआ था। उसमें से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि वे महिला की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले पर कहा कि केवल पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। हम इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि यह एक हत्या का मामला था। सूत्र ने कहा, महिला की हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को यहां फेंक दिया गया। खेत के मालिक विनोद और किराएदार शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुबह ट्यूबवेल से दुर्गंध महसूस की थी। वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button