महिंद्रा कार के शोरूम में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं खाक

नोएडा।  ग्रेटर नोएडा स्थित महिंद्रा के शोरूम में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आई स्कॉर्पियो थार और कई अन्य कार पूरी तरह भस्म हो गई। आग लगने से महिंद्रा के शोरूम में भगदड़ मच गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है।

कई गाड़ियां जलकर हुई राख

ग्रेटर नोएडा की साइट 4 में स्थित महिंद्रा का शोरूम आज सुबह आग का गोला बन गया। शोरूम में भीषण आग लग गई। जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शोरूम में खड़ी स्कॉर्पियो और थार जैसी अन्य कार जलकर राख हो गई। अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं मिली है। शोरूम में सर्विस के लिए खड़ी और शोरूम के बाहर खड़ी अन्य कार भी आग की चपेट में आकर खाक हो गई। घटना से तकरीबन 80 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

थाना बीटा 2 पुलिस ने बताया कि आप की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के कई गाड़ियां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button