मुंह पर पोती कालिख, सिर के बाल काटे, कोटा में युवक की पिटाई का वीडियो आया सामने

कोटा,(राजस्थान)। कोटा शहर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए युवक के साथ मारपीट होने की घटना का खुलासा हुआ है। वीडियो में लड़कियां युवक के साथ मारपीट कर रही हैं। लड़का जमीन पर बेसुध होकर पड़ा हुआ हैं। लड़के के मुंह पर कालिख पोत दी गई। सिर के बाल भी काट दिए। युवक को बेरहमी से पीटा गया हैं। मामले की शिकायत कोटा जिले के कैथून थाने में लड़के की ओर से दर्ज करवाई गई है। सीआई महेंद्र मारू ने एनबीटी को बताया शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही हैं। यह घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई हुई, उसने 19 साल की नर्सिंग स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की थी। स्टूडेंट का आरोप है कि युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। मोबाइल पर मैसेज करता था। तंग आकर युवती ने मार्च के महीने में गोलू के खिलाफ कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाने में शिकायत दी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया था। युवती कुछ समय पहले अपने गांव कैथून थाने के शंकरपूरा तेजपुर चली गई थी। जब ये बात गोलू को पता लगी तो वो भी अपने ननिहाल लड़की के गांव चला गया था। 23 अप्रैल को आरोपी लड़की के घर पहुंचा गया था। लड़की के परिवार ने युवक को पकड़कर जमकर मारपीटा। कालिख पोती और बाल काटे। कैथून थाना सीआई महेंद्र मारू ने कहा पुलिस ने गोलू और उसके भाई को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा हो गए। अब लड़के और उसके परिजनों ने लड़कियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button