सिगरेट पीते देख लिया तो दो नाबालिगों ने 12 साल के बच्चे को मार डाला, लाश को नाले में फेंका

  • बदरपुर में ताजपुर पहाड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ता था सौरभ
  • सौरभ ने स्कूल में दो स्टूडेंट्स को स्मोकिंग करते देख लिया था
  • इससे गुस्साए दोनों ने उसे स्कूल के बाहर ले जाकर हत्या कर दी

विजयलक्ष्मी पांडेय,(नई दिल्ली)। बदरपुर ताजपुर पहाड़ी इलाके के स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नाबालिग छात्र का शव स्कूल के पीछे एक नाले में पड़ा हुआ मिला। चेहरा नाले के पानी में धंसा हुआ था। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो देखा कि नाबालिग के चेहरे और सिर पर चोट के कई निशान थे। पास में ही कुछ ईंट-पत्थर खून से सने हुए पड़े थे। इससे लगता है कि छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई। संदिग्ध हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। जिसकी तफ्तीश करती हुई पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। लेकिन पता लगा कि आरोपी भी नाबालिग हैं और मृतक के स्कूल में ही पढ़ने वाले दो छात्र हैं।
साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि मृतक का नाम सौरभ है। सौरभ अपने पिता हरिहर पासवान के साथ बिलासपुर कैंप, मोलड़बंद गांव में रहते थे। मां एक कंपनी में जॉब करती हैं और पिता पेंटर हैं। परिवार में दो बहनें भी हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस को गुरुवार रात 8:20 बजे पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि बदरपुर खाटू श्याम पार्क के पास बदरपुर मोलड़बंद सरकारी स्कूल के पीछे नाले में पांच-छह साल के एक छात्र को मारकर डाल दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए था। पास में ही स्कूल बैग पड़ा था। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई।

molad

मृतक सौरभ का घर।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इससे गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने शुक्रवार सुबह यहां सड़क जाम कर दी। काफी देर तक ट्रैफिक रोककर रखा गया। बाद में मौके पर पहुंची बदरपुर थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम तो खुलवा दिया। लेकिन फिर भी काफी लोग दोपहर बाद तक भी वहीं डटे रहे। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शव को एम्स में रखवाया गया। जहां शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो लड़के कैद हुए हैं। वह मृतक के कंधे को पकड़ते हुए उसे स्कूल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान दोनों संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया

स्कूल के अंदर स्मोकिंग करते देखा था

इन्होंने पुलिस को बताया कि असल में मृतक सौरभ ने उन्हें स्कूल के अंदर स्मोकिंग करते हुए देख लिया था। वह इस बात को स्कूल टीचर से बताने की बात बोल रहा था। इसी से गुस्सा होकर वह उसे पकड़कर नाले के पास ले गए। जहां उसकी गमछे से गला घोंटकर और पत्थरों से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर डाली। इसके बाद शव नाले में फेंककर वह वहां से भाग आए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button