प्रियंका गांधी ने जमा कराई थी स्कूल की फीस, गोरखपुर की मोनी ने फर्स्ट क्लास नंबर लाकर दिया रिटर्न गिफ्ट

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)।  फीस के अभाव में बहुत ऐसे बच्चे हैं जिनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी गोरखपुर के मोनी की है। पिछले साल मोनी हाई स्कूल में थी और अचानक उनकी पढ़ाई छूट गई। 2021 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी प्रचार करने गोरखपुर आईं तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मोनी का फीस जमा किया। जब कल यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया तो वही मोनी हाइस्कूल में फर्स्ट क्लास में पास हुई। मोनी ने अब प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया है।

ऑटो चलाकर पढ़ाती थी मां
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया गायघाट घोसिया की रहने वाली कुंती देवी ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। ऐसा उनको इसलिए करना पड़ता है क्योंकि उनके पति की तबीयत खराब रहती है। कुंती की तीन बेटियां हैं। ऐसे में कुंती के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं। इन्हीं जिम्मेदारियों के बीच वह अपने तीनों बेटियों को पढ़ाती थी लेकिन तीसरे नंबर की बेटी मोनी की फीस जमा न कर पाने के कारण 2021 में उसकी पढ़ाई कुंती देवी को छुड़वानी पड़ गई थी।
प्रियंका गांधी ने जमा कराया था स्कूल का फीस
साल 2021 में यूपी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद गोरखपुर आए और वह कुंती की ऑटो में बैठकर कई स्थानों पर गए। कुंती देवी ने बेटी की पढ़ाई छूटने की बात उनसे कही। जब प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आईं तो कांग्रेसी नेताओं ने कुंती और मोनी को उनसे मिलवाया। तब प्रियंका ने मोनी को पढ़ने के लिए कहा और फीस खुद भरने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद मोनी की फीस उसके स्कूल सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में जमा करा दी गई। वहीं पिछले साल हाइस्कूल में मोनी पहुंची तो फिर उसका फीस कांग्रेसियों ने 9600 स्कूल में जमा करा दिया।

पास होने पर मोनी को कांग्रेस ने दी बधाई
मोनी के हाई स्कूल में फर्स्ट डिवीजन पास होने की खबर कांग्रेस को मिली तो कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दिलीप निषाद ने मोनी को फोन कर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button