दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर पत्नी को पति ने सरेआम पीटा

विजय लक्ष्मी पांडे,( दिल्ली ब्यूरो)। दिल्ली की एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसका पति मार-पीट करता और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को नुकसान पहुंचाता दिखाई दे रहा है। यह महिला दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। डोली तेवतिया ने आपबीती के साथ यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। पीड़ित महिला एसआई डोली महेंद्र पार्क थाने में तैनात है। लेकिन फिलहाल मैटरनिटी लीव पर है। जबकि उसका पति तरुण डबास वकील है।मारपीट का आरोप लगाने वाली डोली तेवतिया ने लिखा- वो दिल्ली के बरवाला गांव में रहती है। उसका पति नशे में अक्सर बदसलूकी करता है। 11 दिसंबर को भी जब वह अपनी बहन के घर पर थी। तो आरोपी तरुण तीन गाड़ियों में अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने डोली और उसकी बहन के साथ मारपीट की। इसके पहले 4 सितंबर को भी तरुण ने डोली से मारपीट की थी।

डोली ने वीडियो शेयर करते हुए पीएमओ, दिल्ली पुलिस, महिला आयोग, गृहमंत्रालय सभी को टैग किया है।
डोली ने वीडियो शेयर करते हुए पीएमओ, दिल्ली पुलिस, महिला आयोग, गृहमंत्रालय सभी को टैग किया है। डोली ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सीसीटीवी फुटेज पड़ोसी के घर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तरुण ने पहले घर के बाहर खड़ी कार में टक्कर मारी। इसका विरोध करने पर उसने पत्नी और उसकी बहन से मार-पीट की। जब वह जाने लगा तो दोबारा कार में टक्कर मारता है। इस पर डोली पति की गाड़ी में लगा साइड मिरर तोड़ देती है। गुस्से में तरुण कार से उतरकर उसे जमीन पर पटक देता है।

वीडियो सामने आने के बाद नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामले में रविवार रात केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button