अयोध्या में सीएम योगी ने किया संत रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के रामास्वामी उर्फ अम्मा जी के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत रामानुजाचार्य की 4 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर संत समाज ने सीएम योगी का स्वागत किया। संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा राजस्थान से बन कर आई है। बताया जा रहा है कि किसी संत की यह पहली प्रतिमा है जिसका अनावरण मुख्‍यमंत्री से करवाया गया है। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारतीय संगीत की धुनें बजती रहीं।
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश की परंपरा संतों के दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। ऋषियों-मुनियों ने वेदमंत्र के जरिये भारतीय संस्कृति और वैदिक विद्याओं को प्रतिपादित किया जिसके बल पर हमारा देश गौरव के शिखर पर है। हमारी परंपरा वेदमंत्र और धार्मिक मूल्यों पर आधारित है। इसका श्रेय देश के संतों को जाता है। पीएम मोदी ने महाकाल का लोकार्पण कर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है । यही नहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भी लोकार्पण किया।

योगी ने कहा कि इससे पहले अयोध्या में प्रभु राम के जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का शुभारंभ भी पीएम ने किया। इस समय भव्य राम मंदिर का निर्माण काम तेजी से चल रहा है। पीएम मोदी ने देश की वैदिक और धार्मिक परंपराओं को स्थापित कर देश को नया रास्ता दिखाया है। संत रामानुजाचार्य ने उस समय धार्मिक मूल्यों को स्थापित करने का काम किया जब आक्रमणकारियों के धर्म दर्शन पर हमले हो रहे थे। आज उनकी प्रतिमा राम मंदिर निर्माण पूरा होने के पहले अयोध्या में स्थापित हो गई है। यह हमारे लिए बेहद सौभाग्यशाली क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button