नोएडा एलिवेटेड रोड पर चलती एसयूवी में लगी आग, धूं-धूं जलती कार से कूदकर भागा ड्राइवर

नोएडा। नोएडा के एलिवेटेड रोड पर एक फार्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई। कार जल कर खाक हो गई। आग लगने के दौरान आसपास भगदड़ मच गई। कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक चलती फार्च्यूनर कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। नोएडा थाना-58 के थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक राजीव चौधरी दोपहर में एलिवेटेड रोड से सेक्टर-18 से अपने घर साहिबाबाद की ओर जा रहे था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के सेक्टर-60 रोड पर अचानक कार में आग लग गई।
कार चालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस समय ये हादसा हुआ, सड़क पर जाम लग गया। चालकों को काफी देर तक दिक्‍कत का सामना करना पड़ा। कार एक लेन में खड़ी होकर जल रही थी। बाद में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने यातायात संचालन दुरुस्‍त करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button