हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्तानी डॉन: नीतीश कुमार को दी धमकी

पटना/एजेंसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटा दिया था। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। अब नीतीश कुमार के हिजाब विवाद ने अंतरराष्ट्रीय ‘रंग’ ले लिया है। हिजाब विवाद में पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हो गई है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।
पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को एक वीडियो जारी कर धमकी दी है। वीडियो में शहजाद भट्टी ने कहा कि सभी लोगों ने देखा है कि बिहार में क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बड़े पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है। शहजाद भट्टी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री के पास अभी भी समय है कि वह उस महिला और बच्ची से माफी मांग लें, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें।’ साथ ही उसने चेतावनी देते हुए कहा कि बाद में यह न कहा जाए कि चेतावनी नहीं दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर भारत विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह खुद को इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही बताता है।
यह पूरा मामला सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। यहां एक हजार से अधिक नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। इसी दौरान नुसरत परवीन नामक महिला चिकित्सक नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, जिनके चेहरे पर हिजाब था। नियुक्ति पत्र देते वक्त 75 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘यह क्या है?’ इसके बाद उन्होंने महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटा दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button