गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह का भयानक एक्सीडेंट, हाथ टूटा और दो गार्ड घायल

BJP MLA Fateh Bahadur Singh had a terrible accident on Gorakhpur Link Expressway, his arm was broken and two guards were injured

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम एक हादसे में पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह घायल हो गए। वे निजी कार्य से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं उनके दो सुरक्षा गार्ड सहित ड्राइवर के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन विधायक की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे कैंपियरगंज क्षेत्र से 7 बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह किसी कार्य से लखनऊ की ओर जा रहे थे, कि सिकरीगंज के पास स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर जैसे ही उनकी KIA गाड़ी पहुंची, ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर ने गाड़ी साइड ली। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान गाड़ी में लगा एयर बैग खुल गया, जिससे हादसा बड़ा होने से बच गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां विधायक की हालत गंभीर थी, उनका बायां हाथ फैक्चर बताया जा रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं विधायक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में हाहाकार मच गया, यही स्थिति उनके विधानसभा क्षेत्र में भी रही। समर्थकों को जैसे ही अपने विधायक के घायल होने की सूचना मिली, सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।
फतेह बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक है, उनकी पत्नी कल्पना सिंह भी बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button