राकेश कुमार सिंह निर्विरोध बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विजयीपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सोमवार को राकेश कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा।

संवाददाता/सत्येंद्र शुक्ला
फतेहपुर,उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विजयीपुर विकासखंड अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में राकेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थक शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विकासखंड परिसर में नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के लिए जनपद से पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह चौहान तथा चुनाव अधिकारी कुलदीप कुलभूषण, आशीष यादव, पंकज कुमार पासवान और विनीत कुमार निर्धारित समय पर विकासखंड परिसर पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।
नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि वह शिक्षक हितों के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान ब्लॉक कोर कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार, ब्लॉक मंत्री पद पर महेंद्र गर्ग तथा कोषाध्यक्ष पद पर राम बाबू तिवारी को नामित किया गया।
चुनाव के दौरान विकासखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। इनमें ज्ञानेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, बाबू लाल, अमर प्रताप, अमित कुमार, पुष्कर मिश्रा, नीलम देवी, नीतू सिंह, सुशीला देवी, निखिल सिंह, पुष्पा देवी, शरद, वीरेंद्र, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अनुज, प्रदीप कुमार और अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।




