ग्रेटर नोएडा की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से दिल्ली के मंदिर में की शादी

वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एक मुस्लिम लड़की ने अपनी इच्छा से एक हिंदू लड़के से शादी कर ली। लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों से खतरा महसूस करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। युवती ने दावा किया है कि वह पूरी समझदारी और बालिग होने के नाते और बिना किसी जबरदस्ती के 8 दिसंबर को दिल्ली के एक मंदिर में हिंदू परंपराओं के अनुसार दनकौर के राहुल से शादी कर चुकी हूं। उनका विवाह वीडियो और उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह साफ कह रही है कि शादी उन्होंने अपनी मर्जी से की है।
युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिवार की धमकियों के कारण वे डर के साए में रह रहे हैं और छुपकर जीवन बिताते हैं। इस वजह से उसने दनकौर पुलिस के जरिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवेदन दिया है। युवती ने डर जताया है कि उसके परिवार के लोग कभी भी उसके साथ कुछ गलत कर सकते हैं, इसलिए उन्हें पुलिस की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वायरल वीडियो में वह पुलिस से विनती करती नजर आ रही है कि उन्हें और उनके पति को सुरक्षित रखा जाए, ताकि वे निडर होकर अपने शादीशुदा जीवन की शुरुआत कर सकें। वह यह भी कहती है कि वह वयस्क है और कानून के तहत अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार रखती है।
वहीं, इस मामले में दनकौर पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। थाना पुलिस ने कहा कि जैसे ही लिखित शिकायत प्राप्त होगी, मामले की जांच शुरू की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस घटना के बाद कस्बे में शादी को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button