आजादी के 76 साल बाद पहली बार भारत के आखिरी गांव अरुणाचल के ताली में रोड कनेक्टिविटी

अरुणाचल प्रदेश। भारत की आजादी के बाद पहली बार अनकनेक्टेड प्रशासनिक केंद्र और अरुणाचल प्रदेश का एकमात्र असंबद्ध विधानसभा क्षेत्र ताली सड़क मार्ग से जुड़ गया है। स्थानीय लोगों के वर्षों का इंतजार इसी के साथ खत्म हो गया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू शनिवार को सड़क मार्ग से क्रा ताली जिले सड़क मार्ग से जाने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। 2017 में हेलीकॉप्टर से अपनी अंतिम यात्रा के दौरान खांडू ने लोगों से वादा किया था कि उनकी अगली यात्रा सड़क मार्ग से होगी।
1957 में स्थापित, ताली प्रशासनिक मुख्यालय ने कभी सड़क संपर्क मार्ग नहीं देखा। 51 किमी यांगटे को पूरा करने के लिए मिशन मोड पर काम किया गया। खांडू ने तमेन (कमले जिला) से तली सड़क, जिस पर काम 60 के दशक के अंत में शुरू हुआ था, को पूरा करने में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि यह सड़क भी उनकी सरकार पूरी करेगी।खांडू ने कहा कि जोरम-कोलोरियांग हाईवे से यांगटे तक सड़क का हिस्सा नियमित यात्रा के लिए अनुपयुक्त है और आश्वासन दिया कि 15 किमी के खंड को तुरंत फिर से तैयार किया जाएगा।
सीएम ने ताली क्षेत्र के उन लोगों से आह्वान किया, जो जीरो और ईटानगर जैसे अन्य कस्बों और शहरों में चले गए हैं, वे अपने गांवों में फिर से बस जाएं। सीएम ने स्थानीय विधायक जिक्के ताको का उदाहरण दिया, जिन्होंने ईटानगर में बसे होते हुए भी ताली में अपना आवास बना लिया है।खांडू ने शनिवार को यांगते से ताली जाते समय कुमे नदी पर बने स्टील-मेहराबदार पुल को लोगों को समर्पित किया।




