फतेहपुर में कई कार्य योजनाओं का हुआ लोकार्पण

बारात घर, आरसीसी सेंटर, अन्यपूर्ण भवन, निशुल्क खाद्यान्न वन नेशन वन पेंशन, एवं कंबल वितरण समेत योजनाऐं रहीं शामिल

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के विकास खण्ड धाता के ग्राम पंचायत डेंड्डासई में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान द्वारा कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिनमे ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली कई तरह की सुविधा कार्यों की सौगात प्राप्त हुई। सैकड़ो की तादात में इखट्टा हुए ग्रामीणों में डेड्डासई क्षेत्र के मंडलवार गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें कंबल भी दिए गए।
क्षेत्र के डेंड्डासई ग्राम प्रधान राकेश कुमार दुर्वेदी द्वारा किए गए चौमुखी कार्यों को शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने दर्जन भर से ज्यादा विकास कार्यों को अपने शुभ हांथो से लोकार्पण किया। जिसमे गांव का मुख्य मार्ग का आरसीसी रोड,व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत आरसीसी सेंटर, अन्यपूर्ण भवन, निशुल्क खाद्यान्न की सूचना वन नेशन वन कार्ड, तथा बारात घर, एवं कचरा उठने वाले ई-रिक्शा वाहन समेत अन्य कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। वही ग्राम प्रधान राकेश कुमार दुर्वेदी ने बताया की क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान के कर कमलों द्वारा गांव का चौमुखी विकास किया गया यह सभी कार्यों में बहुत बड़ा योगदान विधायक का रहा। इस बीच मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहीं क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान द्वारा डेंड्डासई मंडल क्षेत्र आने वाले उन गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करते हुए 500 कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर खखरेरु नगर अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी,मंडल अध्यक्ष गया पाल, विकास पासवान, आदित्य त्रिवेदी,राम नारायण शुक्ला, राकेश दुबे, दया सागर द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, अतुल ठाकुर, मनोज द्विवेदी,दशरथ सिंह, लिटिल गर्ग समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button