गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे मुस्लिम प्रेमी ने किया सुसाइड, पबजी खेलते समय हिंदू लड़की से हुआ था प्यार

इंदौर/मध्य प्रदेश। अपनी प्रेमिका के साथ इंदौर होटल में ठहरे एक युवक ने शर्ट से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के दौरान युवक की गर्लफ्रेंड बाथरूम गई हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक की गर्लफ्रेंड ने शादी से इंकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवक ने यह बड़ा कदम उठाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों की दोस्ती पबजी गेम खेलते हुए हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
मृतक मुस्तफा और उसकी गर्लफ्रेंड इंदौर के ही रहने वाले थे। कुछ सालों पबजी खेलने के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों लगातार संपर्क में थे और मुस्तफा अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए आतुर था लेकिन गर्लफ्रेंड का कहना था कि उनकी शादी में उसका धर्म बीच में आएगा। इसी बात से नाराज होकर मुस्तफा ने कल आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दोनों पब में थे और रात करीब 12:30 बजे होटल आकर रुके थे। रात करीब 2:00 बजे मुस्तफा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान गर्लफ्रेंड वॉशरूम में थी। गर्लफ्रेंड ने वापस आकर मुस्तफा को फंदे पर लटकता देख तुरंत रिसेप्शन पर जाकर संपर्क किया। होटल के स्टाफ ने मुस्तफा को फंदे से उतार कर फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल जाने के दौरान मुस्तफा की जान चली गई। मृतक मुस्तफा स्क्रैप कारोबारी था।
पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजन ने लड़की पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button