भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ एयर मार्शल एपी सिंह ने संभाला कार्यभार

नयी दिल्ली। एयर मार्शल एपी सिंह बुधवार को भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ बने। वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (वीसीएएस) का पद संभालने पर एयर मार्शल एपी सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में, उन्हें भारतीय वायु सेना मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लिया, जो 39 साल से अधिक की सेवा के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए।

एयर मार्शल ए पी सिंह ने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। उन्हें 5,000 घंटे से अधिक समय की उड़ान भरने का अनुभव है। उन्होंने एयर मार्शल संदीप सिंह का स्थान लिया, जो 39 साल से अधिक की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र, एयर मार्शल ए पी सिंह को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में तैनात किया गया था। ए पी सिंह एक दक्ष उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं, जिनके पास विभिन्न प्रकार के विमानों के जरिये 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान भरने का अनुभव है। अपने करियर के दौरान अधिकारी ने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली। ए

क परीक्षण पायलट के रूप में उन्होंने मॉस्को में मिग-29 उन्नयन परियोजना प्रबंधन टीम का नेतृत्व किया। वह हल्के लड़ाकू विमान तेजस के उड़ान परीक्षण की देखरेख करने वाले राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी थे। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर और पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वह मध्य वायु कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। एयर मार्शल परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button