पेशाब पिला जूतों की माला पहनाई, नंगा करके पीटा… 7 बच्चों का पिता साली को भगा लाया तो दिया थर्ड डिगी टॉर्चर

पानीपत,(हरियाणा)। पानीपत जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति के साथ हैं अमानवीय प्रताड़ना करने का विडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहले व्यक्ति को बंधक बनाया जाता है। फिर उसके गले में जूतों की माला पहनाई जाती है और फिर उसे पेशाब पिलाया जाता है। इतना ही नहीं उसके बाद उसे नंगा करके जमकर पीटा जाता है।

करनाल के बल्हेड़ा के व्यक्ति का अपहरण कर उसे पानीपत ले जाया गया था। यहां लाने के बाद उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। आरोप है कि उसके साथ कुकर्म भी किया गया। उससे धरती पर नाक भी रगड़वाई गई। नग्न अवस्था में उसकी विडियो बनाई गई। इतना सब करने के बाद आरोपी रिश्तेदारों ने उसकी विडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति पर उसकी विवाहिता साली को भगा ले आने का आरोप है। मामले की शिकायत करनाल पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके विभिन्न पहलुओं पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बल्हेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने बताया कि वह 7 बच्चों का पिता है। कुछ दिन पहले वह अपनी विवाहित साली को लेकर फरार हो गया था। इससे भड़के ससुरालियों ने उसको घरौंडा से किडनैप कर लिया। उसे कार में डालकर पानीपत डेरे में ले आए। पीड़ित युवक ने बताया कि यहां 12-13 लोगों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। युवक ने बताया कि उसके गले में जूतों का हार डालकर पेशाब पिलाया गया और कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

वारदात के बाद से पीड़ित समुदाय के लोगों में रोष है। लोगों ने गांव के व्यक्ति के साथ हुई इस अमानवीय घटना के बाद गांव बल्हेड़ा में बैठक की। जिसमें युवक के साथ हुई घटना की जांच किए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने अपनी साली को भगाया था, इस अपराध के लिए उसे कानूनी तरीके से सजा दी जानी चाहिए थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी अदालत लगाकर उसे बेइज्जत किया और उसकी वीडियो बनाकर कर वायरल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button