वैलकम थाना पुलिस ने हथियारों के बल पर लुटपाट के आराेप में चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। उत्तर पूर्वी दिल्ली की वैलकम थाना पुलिस ने हथियारों के बल पर लुटपाट के आराेप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियार बरामद किये गये हैं। डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान वैलकम निवासी अय्याज, समीर, शादाब और रफीक के तौर पर हुई है।
डीसीपी ने बताया कि तीन अगस्त को वेलकम में लूट की एक घटना की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हाथीवाला पार्क, न्यू जाफराबाद में चार लड़कों ने चाकू की नोक पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वेलकम थाना के एसएचओ की देखरेख में एसआई धर्मवीर, हेड कांस्टेबल परमेंदर, हेड कांस्टेबल अमित और कस्टेबल उधम की टीम का गठन किया गया।

टीम ने आसपास के क्षेत्र में लगे लगभग 40 से 45 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी।तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मुखबिर काे भी लगाया गया है।वेलकम के तिकोना पार्क में छापेमारी कर लूट में शामिल चारों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा गया मोबाइल और चाकू बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button