दिल्ली में 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियाई ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नशा तस्करी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। महरौली थाना क्षेत्र में पिछले छह महीने से नशा तस्करी में लिप्त नाइजीरियन गैंग की धरपकड़ चल रही है। इसी कड़ी में दक्षिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है।
टीम ने महरौली के वार्ड नंबर छह में छापामारी कर नाइजीरियन गिरोह के तस्कर को पकड़ा है। आरोपी जॉन चिबुइके के किराए के कमरे से पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये कीमत का 1.031 किलो उच्च गुणवत्ता वाला कोकेन बरामद किया है। आरोपी बाकायदा तस्करी का पूरी गिरोह चला रहा था। वर्ष 2022 में प्रीत विहार में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी शामिल रहा है।
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, आरोपी महरौली के वार्ड नंबर छह स्थित इस्लाम कॉलोनी में किराए पर रहता था। यहीं से वह दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिले में कोकेन सप्लाई करता था। उसने अपने नेटवर्क का काफी विस्तार कर लिया था।
बताया कि कोकीन तस्करी में शामिल एक नाइजीरियाई नागरिक के बारे में मिली जानकारी पर स्पेशल स्टाफ ने एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख व इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में अभियान शुरू किया।
टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 1.031 किलो कोकेन बरामद हुआ। यह काफी उच्च गुणवत्ता की कोकेन थी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये आंका गया। बरामद कोकीन जब्त करते हुए महरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाइजीरियन जॉन चिबुइके को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button