पहले किया अप्राकृतिक सेक्स, फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी चाभी

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मोहनलालगंज इलाके में एक सनकी पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी है। पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाबी से हमला कर दिया है। वहीं घायल महिला को बेहतर इलाज के लिये परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज इलाके में एक पति-पत्नी को शादी के करीब 6 वर्ष हो गए थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। इसी के चलते विवाद के कारण महिला 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी। महिला का मायका लखनऊ के ही सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में है, वहीं वो रह रही थी।|

बताया जा रहा है बीते 26 दिसम्बर को ही पति अपनी पत्नी से सुलह करके अपने घर ले आया था। इस बीच आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाया गया। इतना ही नहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके प्राइवेट पार्ट पर अलमारी की चाबी से जानलेवा हमला करके उसके घायल कर दिया। जिस वहज से उनकी हालत बिगड़ गई, उसे आनन-फानन में सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से पहले झलकारी बाई और फिर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था। फिलहाल घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी रविन्द्र पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। वहीं महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं एसएचओ मोहनलालगंज ने बताया कि आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button