100 करोड़ की संपत्ति रखने वाले ये विधायक पाबुभा माणेक नहीं लेंगे वेतन

अहमदाबाद,(गुजरात)। द्वारका को अपना अभेद्य किला बनाने वाले पबुभा माणेक विधायक के तौर पर सरकारी वेतन नहीं लेंगे। विधानसभा के सत्र के पहले दिन पबुभा पबुभा माणेक ने वेतन और भत्ते नहीं लेने से जुड़ा निवेदन विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी को सौंप दिया। गुजरात में विधायकों की सैलरी 2018 में बढ़ी थ। विधायकों को भत्तों के अलावा करीब सवा लाख रुपये हर महीने मिलते हैं।

पबुभा माणेक द्वारका की सीट से आठवीं बार जीते हैं। गुजरात की 15वीं विधानसभा में सिर्फ दो विधायक हैं जो आठवीं बार जीते हैं। इनमें पबुभा मानेक एक हैं। पबुभा माणेक 1990, 1995, 1998 में लगातार तीन बार निर्दलीय जीते थे। इसके बात कांग्रेस में शामिल हुए थे, 2002 में वे कांग्रेस की टिकट पर जीते। पबुभा माणेक 2007 के चुनावों से पहले बीजेपी में आ गए। इसके बाद से वे लगातार 4 बार बीजेपी से जीत चुके हैं। 2022 के चुनाव में उनके कांग्रेस के प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन आप के उम्मीदवार के होने का लाभ पबुभा माणेक को मिला और फिर एक बात जीतने में सफल रहे।
1990 से लगातार गुजरात विधानसभा में द्वारका का प्रतिनिधित्व कर रहे पबुभा माणेक की अपने क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा है। इसके चलते वे यहां पर एकछत्र अपना राज कायम किए हुए हैं। पबुभा की अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रियता है। इसकी बड़ी वजह है कि वे लोगों के बीच रहते हैं। पबुभा माणेक खारवा समुदाय से आते हैं। वे वाघेर जाति से ताल्लुक रखते हैं।उम्र में बड़े होने के चलते पाबुभा माणेक अपने क्षेत्र में बड़े भाई ओहदा रखते हैं।

लग्जरी गाड़ियों के साथ 70 वाहन

चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किए शपथ पत्र के अनुसार पबुभा माणेक के पास 115 करोड़ की संपत्ति है। पबुभा माणेक के पास लैंड रोवर, ऑडी, फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, इनोवा, एमजी ग्लोस्टर सहित कार के अलावा बीएमडब्ल्यू बाइक और टैक्टर व ट्रेलर को मिलाकर कुल 70 वाहन हैं।

मोरारी बापू से भिड़ गए थे पबुभा

जून, 2020 में पबुभा माणेक में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू से भिड़ गए थे। सार्वजनिक कार्यक्रम में बापू की श्रीकृष्ण के भाई बलराम पर की गई टिप्पणी से काफी नाराज टिप्पणी से नाराज मानेक बेकाबू हो गए थे तब उन्हें जामनगर से सांसद पूनम माडम ने रोका था। यहां से पबुभा की छवि एक दबंग विधायक की बनी। इस घटना को लेकर काफी विवाद भी खड़ा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button