स्वतंत्रता सेनानी के नाम प्रवेश द्वार बनाने के लिए दिया गया ज्ञापन

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। स्वयं सेवी संस्था सुमन के माध्यम से सेमौरी गाँव के ग्रामीणों ने गांव की पहचान रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित महावीर त्रिपाठी की स्मृति को अमर बनाये जाने की पहल शुरू की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से स्मृति शेष त्रिपाठी जी की मूर्ती स्थापित किये जाने तथा उनके नाम से गांव में खेल का मैदान बनाये जाने की मांग की। ज्ञातव्य है कि पंडित महावीर त्रिपाठी ने देश को अंग्रेजो से आजाद करने की लड़ाई लड़ी और गांधी जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लोगों को प्रेरित किया। खागा तहसील के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आज भी उनका नाम महिमा मंडित है। आजादी के बाद अपने गांव और क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक सद्भाव के लिए श्री त्रिपाठी सदैव संघरशील रहे।
ग्राम प्रधान रविन्द्र त्रिपाठी बबलू से मिलकर ज्ञापन देते हुए ग्रामीणों ने अपेक्षा जताई कि गांव को पहचान देने वाले शलाका पुरुष श्री त्रिपाठी जी के नाम पर गांव का प्रवेश द्वार तथा बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जाय।ग्रामीणों ने गांव के चौक पर त्रिपाठी जी की मूर्ति लगाए जाने की अपेक्षा भी जताई। गांव के राम अवतार साहू व भाजपा युवा मंडल उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि अपने महान पूर्वज तथा गांव के उत्कट स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति से नौनिहालों को जोड़ने की बड़ी आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि पंडित जी को समर्पित इन स्मृति स्थलों से निश्चय ही गांव का गौरव और गरिमा बढ़ेगी। इस मौके पर सुमन संस्था के देवब्रत त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, ननकऊ महराज, अनुज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रवींद्र त्रिपाठी बबलू ने ग्रामीणों की अपेक्षा का आदर करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button